पूर्व प्रस्तावित पी.जी.टी. ग्रेड प्राप्ति के संदर्भ में। How to write a letter for pgt grade recieving | formate of Application download

 

सेवा में,

मुख्य कार्यकारी अधिकारी,

सनबीम इंग्लिश स्कूल,

भगवानपुर, लंका, वाराणसी

 

विषय - पूर्व प्रस्तावित पी.जी.टी. ग्रेड प्राप्ति के संदर्भ में।

महोदय,

मैं, डॉक्टर सिंह सनबीम स्कूल भगवानपुर में 6 मई 2017 से हिंदी टी.जी.टी. अध्यापक के रूप में कार्यरत हूं। श्रीमान जी को ज्ञात हो कि प्रार्थी इससे पूर्व तुलसी विद्या निकेतन में 5 वर्षों तक पी.जी.टी पदभार तथा 12वीं बोर्ड परीक्षक के रूप में कार्य करने का सुअवसर प्राप्त कर चुका है। प्रार्थी को इस विद्यालय में नियुक्ति के क्रम में साक्षात्कार के समय सम्मानित उपनिदेशिका महोदया द्वारा विगत कुछ वर्षों पश्चात पी.जी.टी ग्रेड दिए जाने का आश्वासन भी प्राप्त है।

 

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी के शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए पी.जी.टी. ग्रेड दिए जाने की कृपा की जाए। प्रार्थी अंतर्मन से आपका अनुगृहीत रहेगा।

 

         प्रार्थी

     सिंह

   हिंदी अध्यापक

सनबीम इंग्लिश स्कूल

 

संलग्नक

1.       पूर्व विद्यालय का परिचय पत्र

2.       बारहवीं बोर्ड परीक्षा की छायाप्रति

3.       मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा सम्मान पत्र

Comments